Idli recipe इडली रेसिपी South Indian food इडली दक्षिण भारत का व्यंजन है । ज्यादा तर इसे सुबह नास्ते में खाया जाता है ये सुपाच्य होता है | इसे बनाना भी बहुत आसान है । सामग्री:- उसना चावल [boiled rice] - 4 कप उरद दाल- 1 कप मेथी दान - 1tbsp चम्मच आधी कटोरी पहले से पका ठंडा चावल बनाने की विधि:- सबसे पहले चावल को अलग और उरद दाल, मेथी दाना को अलग फूलने डालते है । 5 - 6 घंटे फूल जाने के बाद उरद दाल को एकदम बारीक़ पीस लेते है| चावल को सूजी या रवा की तरह पीस कर एक साथ मिला लेते है | थोड़ा - थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को पिसेंगे | बैटर न तो पतला होना चाहिए न ही बहुत गाढ़ा | उसमे ही पका चावल भी पीस कर मिला देते है। 3/4th tbsp नमक को पीसने के समय डाल देते है | उसमे ही पका हुआ ठंडा चावल भी पीस कर मिला देते है। पका चावल में थोड़ा पानी डालकर बारीक़ पीस लेते है | खूब अच्छी तरह से मिक्स करके 2 - 3 मिनट फेट...