सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Homemade Heena for Natural Hair Colour | Traditional hair colour | Natural hair dye


||ॐ ||

Homemade heena

Natural Hair Colour

Traditional hair colour 

Natural hair dye 



 हिना बालो को नई चमक और  प्राकृतिक रंगत देता है | बालों को घना बनाता है। पतले बालों में भी जान डाल देता है | 

  सफ़ेद बाल पकड़ में नहीं आते यदि आप इस तरह से हिना अपने घर में तैयार करते है और 15 दिनों में लगा लेते है | कोई  नहीं कह सकता की आपके बाल सफ़ेद हो गए है |  

तो चलिए तैयार करने का तरीका बतलाती हूँ | 



सामग्री:-


   हिना पाउडर -अच्छा देखकर  लें  - एक कटोरी,

हिना पाउडर आयुर्वेद के shop से ले  

 सूखा आँवला - एक छोटी कटोरी

२ चम्मच मेथी दान  

गुड़हल का फूल - ४- ५

  एक चम्मच नारियल का तेल या घी

 शिकाकाई की ५-६ फलियाँ

  एक लोहे की कढ़ाई या कटोरा

  चुकंदर(बीटरूट) -1

2tbsp चाय पत्ती का पानी

 


तैयार करने का तरीका :-

लोहे की कढ़ाई को गरम कर गैस बंद कर के  सूखा आँवला गरम करना है। हिना लगाने से एक दिन पहले साबुत आवला, शिकाकाई और मेथी दाना को भिगों देते है | फुला हुआ अवाला,शिकाकाई और मेथी दाना, चुकंदर और गुडहल को पीसकर सभी चीजों को एक साथ छन्ने से छान लेते है | 

२ tbsp चाय पत्ती को १ गिलास पानी में डालकर उबालते है, आधा बच जाए तो उसे ठंडा कर लेते है | सभी चीजों को एक साथ करके उसमे हिना का पाउडर डाल देते है |अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लेते है | उसमे तेल या घी एक चम्मच डाल देना है |

 तैयार पेस्ट को लोहे के बर्तन में ढककर रात भर रख देते है सुबह अपने साफ़ किये हुए बालों पर लगा लेते है | 

अब जो पेस्ट बनेगा उसमे ध्यान ये देना है कि अपने बालों के लंबाई के अनुसार कितना लगेगा उतना बनाना है। ये पेस्ट बहुत गाढ़ा या बहुत पतला नहीं होना चाहिए।  


homemade herbal heena 


  Heena paste ऐसा बनाये की वो बालो से टपकता न रहे। अब इस पेस्ट को लोहे की कढ़ाई में रख कर रात भर ढक कर छोड़ देना है।  

 हिना लगाने से बालो में रूखापन हो जाता है इसकारण तेल या घी डाल देते है |

 अच्छे से मिलाकर पुरे बालों में लगा लेने के बाद इसे प्लास्टिक से  ढक कर ३ से ४ घंटे तक रखना है | लगाने के ३ - ४ घंटे के बाद सिर्फ पानी से बालों को अच्छी तरह से धो देना है | 

  इसके ऊपर केमिकल शैम्पू कभी न लगाए । बाल  यदि साफ करना है तो दो दिन बाद करे । रीठा, आँवला, शिकाकाई का घर में ही शैम्पू बनाये। उससे ही  बाल धोएं। 

Homemade shampoo के लिंक निचे दिए हुए है |


flaxseed shampoo


aloevera awala shampoo


awala shampoo 


 यदि बालो में रंगत लानी है तो ये हिना  लगाए । यदि  हिना लगाने से ठंड होती है तो हिना में लौंग का पाउडर १\४ चम्मच डाल दे। यदि खुजली होती हो तो भी लौंग फायदा करता है। ये हिना बालों में लगाकर प्राकृतिक रंगत और निखार अपने बालो में ला सकते है । कभी भी प्राकृतिक तरीका समय लेता है पर परिणाम पूर्णतः देता है। बालो में किसी तरह की समस्या नहीं आने देता है ।








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Badam kajal | बादाम का काजल | The best kajal | Homemade badam Kohl for newborn | almond kohl

||  ॐ ||   Badam kajal   बादाम का काजल  Traditional kohl for newborn Badam kajal Traditional kohl for newborn The best kajal  Homemade badam Kohl for newborn  सबसे पहले एक दीपक जला लेंगे | दीपक सरसों या तील के तेल का या फिर घी का जला लेते है | एक या दो बादाम को एक चिमटे से पकड़ कर  दीपक की लौ में  पूरी तरह से जला लेते है | जब जल जाए तो उसे ठंडा कर के उसे दबा कर पाउडर कर लेते है | जब लगाना हो उस पाउडर को अपने ऊंगलियों में लगाकर नवजात शिशु के आँखों में या स्वयं के आँखों में लगा लेते है |    Badam kajal    इसे चाहे तो एक बून्द गौ के शुद्ध घी के सहारे बादाम के जले पाउडर को मिलाकर रख लेंगे और काजल की तरह लगा लेंगे | यदि शुद्ध गौ का घी न हो तो सिर्फ पाउडर को अँगुलियों में लगाकर तब काजल की तरह  आँखों में  लगा लेंगे |    Badam kajal  ये काजल आँखों के लिए सबसे उत्तम है | नवजात शिशु को तो यही काजल लगाना सबसे उत्तम है | काजल लगाने से आँखों की रोशिनी तो अच्छी होती ही है आँख भी बड़ा होता है | साथ ही साथ...

Baigan ka Bharta बैगन का भरता

Baigan ka Bharta    बैग न का भरता    सामग्री:- भरता बैगन -1 टमाटर मध्यम आकर का- 4 हरी मिर्च -2  अदरक -1''का टुकड़ा  लहसुन -5 Cloves    सरसो का तेल [mustard oil ]- 1Tbsp नमक - 5 mg or as per taste हरे धनिये की पत्ती थोड़ी सी     बनाने की विधि:- बैगन और टमाटर को तवा पर रख कर उलट - पलट कर पका लेते है |  Lal chana ka bharta  पक जाने के बाद उसे ठंडा कर छिलके उतार लेते है | aloo baigan tamater ka bharta  दोनों को अच्छी तरह मैस कर भरता बना देते है।  अब उसमे नमक 5mg, तेल, मिर्ची,अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और हरे धनिये की पत्ती को एक साथ पॉट  में  पीसकर या फिर बारीक़ कट करके बने हुए बैगन और टमाटर के पेस्ट में डाल देते है | baigan ka bharta     सभी को अच्छी तरह मिला लेते है ।  इस तरह से बहुत ही आसान और स्वादिष्ट बैगन का भरता बना लेते है| हम इसे रोटी पराठा पूरी के साथ खसकते है मज़ा आ जाता है |  इस की वीडियो भी आप देख सकते है लिंक निचे दिए हुए है | धन्यवाद  baigan ka...

Home Made Shampoo and Conditioner | रीठा,आवला शिकाकाई शैम्पू | आयुर्वेदिक शैम्पू

|| ॐ || Home Made Shampoo and Conditioner    रीठा,आवला शिकाकाई शैम्पू  आयुर्वेदिक शैम्पू  रीठा शैम्पू  आवला  शैम्पू  शिकाकाई शैम्पू  Home Made Shampoo and Conditioner   Home Made Shampoo and Conditioner   रीठा,आवला शिकाकाई शैम्पू  आयुर्वेदिक शैम्पू  रीठा शैम्पू  आवला  शैम्पू  शिकाकाई शैम्पू  सामग्री : एक कटोरी रीठा एक कटोरी आँवला एक कटोरी शिकाकाई  एक कटोरी करीपत्ता  मेथी दाना एक चम्मच  एक नीबू का छिलका    बनाने का तरीका:- रीठा, आँवला, नीबू का छिलका , मेथी दाना  और शिकाकाई को १० कटोरी पानी डाल कर गैस पर उबलने चढ़ायेंगे उसमे करीपत्ता डाल देंगे। सब को धीमे आँच पर  उबलेंगे।  जब उसका एक चौथाई पानी सुख जाये तो गैस बंद कर देगे।अब उसे थोड़ा मसलकर छन्ना से छान लेगें। जो रस तैयार हुआ वही शैम्पू है । जब किसी भी व्यक्ति को बाल साफ करना हो तो उसमे एक चम्मच हिना, एक चम्मच नारियल का तेल और दही २ चम्मच डाल कर अच्छी तरह फेट कर अपने बालो में लगा कर 10 मिनट रखें | फिर अपने बालों ...